14 अगस्त 2012 - 19:30

उत्तरी इराक़ के मूसिल नगर में आतंकवादियों ने आज एक इराक़ी नागरिक के घर पर आक्रमण करके दो व्यक्तियों को गोली मार कर हताहत कर दिया............

इराक़ में विभिन्न क्षेत्रों में हुए आतंकवादी आक्रमणों में 4 व्यक्ति हताहत हुए हैं। समाचार एजेंसी सूमरिया न्यूज़ के अनुसार उत्तरी इराक़ के मूसिल नगर में आतंकवादियों ने आज एक इराक़ी नागरिक के घर पर आक्रमण करके दो व्यक्तियों को गोली मार कर हताहत कर दिया। इसी प्रकार मूलिस से 80 किलोमीटर पश्चिम में हसनकू क्षेत्र में दो आतंकवादी उस समय बम विस्फोट में मारे गए जब वे बम रख रहे थे। इराक़ी सुरक्षा बलों ने उत्तरी इराक़ के कर्कूक और बग़दाद के पूर्वोत्तर में स्थित बाक़ूबा नगर में 17 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है। इस बीच एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी पुलिस ने मूसिल नगर में शस्त्रों के एक बहुत बड़े भंडार को ज़ब्त कर लिया है। ज्ञात रहे इराक़ में आतंकवादी गुट, सउदी अरब और क़तर सहित कुछ क्षेत्रीय अरब देशों व अमरीका की सहायता से इराक़ में आतंकवादी कृत्यों द्वारा इस देश को अशांत करना चाहते हैंसमाचार समाप्त.....166